पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने तोषखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर अपराध तय करने से जुड़े मुकदमे की सुनवाई स्थगित कर दी है। अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी। पिछले वर्ष पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान, पार्टी नेता असद उमर और पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी द्वारा निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के लिए असंयमित भाषा का इस्तेमाल करने पर अवमानना कार्रवाई शुरू की थी। तीनों नेता निर्वाचन आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने निर्वाचन आयोग के नोटिसों और विभिन्न हाई कोर्ट में अवमानना कार्रवाई को चुनौती देते हुए असंवैधानिक बताया है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...