पश्चिमोत्‍तर भारत के मैदानों में अगले चार दिन के दौरान भीषण शीतलहर का अनुमान

पश्चिमोत्‍तर भारत के मैदानों में अगले चार दिन के दौरान भीषण शीतलहर का अनुमान

पश्चिमोत्‍तर भारत के मैदानों में अगले चार दिन के दौरान भीषण शीतलहर का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तरी मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान और बिहार के अधिकतर हिस्‍सों में न्‍यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से लेकर सात डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। आज हरियाणा के नारनौल, दिल्‍ली के आयानगर और उत्‍तरप्रदेश के कानपुर में न्‍यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने उत्‍तर भारत में अगले चार से पांच दिन के दौरान घना कोहरा छाये रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्‍तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में यह कोहरा रात में और सुबह के समय कुछ घंटों तक छाया रहेगा।

Related posts

Leave a Comment