पन्नीरसेल्वम ने श्रीलंका की अदालत द्वारा भारतीय मछुआरों की जमानत के लिए एक-एक करोड़ रुपये की राशि पर चिंता व्यक्त की

पन्नीरसेल्वम ने श्रीलंका की अदालत द्वारा भारतीय मछुआरों की जमानत के लिए एक-एक करोड़ रुपये की राशि पर चिंता व्यक्त की

ऑल इंडिया ए.डी.एम.के. के समन्वयक ओ. पन्नीरसेल्वम ने श्रीलंका की अदालत द्वारा भारतीय मछुआरों के एक समूह को जमानत देने के लिए एक-एक करोड़ रुपये की जमा राशि पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने चेन्नई में कहा कि लगातार गिरफ्तारी और हमलों से मछुआरों पर भारी दबाव है। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि मछुआरों का आजीविका का एकमात्र साधन मछली पकड़ना है। उन्होंने कहा कि मछुआरों के लिए जमानत के रुप में एक करोड़ रुपये का भुगतान करना असंभव है। उन्होंने राज्य सरकार से मछुआरों की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को भी कहा है।

यह मामला रामेश्वरम के 12 मछुआरों से संबंधित है। इन्हें 24 मार्च को श्रीलंका के नौसैनिकों ने सीमा उल्लंघन के आरोप में समुद्र के बीच से गिरफ्तार किया था। हमारे रामनाथपुरम संवाददाता ने बताया है कि उनकी रिमांड 12 मई तक बढ़ा दी गई है।

Related posts

Leave a Comment