त्रिकूट पर्वत पर दुर्घटना के बाद रोपवे में फंसे पर्यटकों को बचाने का कार्य पूरा हो गया

त्रिकूट पर्वत पर दुर्घटना के बाद रोपवे में फंसे पर्यटकों को बचाने का कार्य पूरा हो गया

झारखंड के देवघर जिले में त्रिकूट पर्वत पर दुर्घटना के बाद रोपवे में फंसे पर्यटकों को बचाने का कार्य पूरा हो गया है। यह दुर्घटना पहाड़ पर संचालित रोपवे का तार टूटने से हुई।

देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने 45 घंटे तक चले सफल बचाव अभियान के लिए ब्रह्मास्त्र कोर के कॉकरेल डिवीजन के जवानों, भारतीय वायु सेना, भारतीय-तिब्‍बत सीमा पुलिस बल, राष्‍ट्रीय आपदा मौचन बल और स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

बचाव अभियान में वायु सेना के एमआई-17 और एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 12 लोगों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। बचाव अभियान के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई।

इस बीच झारखंड उच्‍च न्‍यायालय ने रोपवे दुर्घटना के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अदालत 26 अप्रैल को अगली सुनवाई करेगा।

Related posts

Leave a Comment