पंजाब विश्वविद्यालय के 70वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

पंजाब विश्वविद्यालय के 70वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विद्यार्थियों से अथक परिश्रम करने, अवसरों का लाभ उठाने और वर्ष 2047 में देश की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष में नए भारत का प्रारूप तैयार करने का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति आज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के 70वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, उपराष्ट्रपति ने प्रख्यात शिक्षिका और समाज सेविका डॉक्‍टर सुधा मूर्ति को ऑनोरिस कॉसा-डॉक्टर ऑफ लिटरेचर और भारत के पूर्व मुख्‍य न्यायाधीश और सांसद रंजन गोगोई को ऑनोरिस कॉसा -डॉक्टर ऑफ लॉ से सम्मानित किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह का आयोजन पंजाब विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति प्रोफेसर रेणु विग के नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्होंने प्रसिद्ध पूर्व विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय के विकास में भागीदारी का आह्वान किया।

Related posts

Leave a Comment