पंजाब में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है और ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
घने कोहरे ने राज्य में आम जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है I मौसम विभाग ने 22 दिसम्बर तक अधिकांश ज़िलों में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी संबंधी यैलो अलर्ट जारी किया हैI जबकि 20 दिसम्बर तक के लिए अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फ़िरोज़पुर, फाजिल्का फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा ज़िलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गयी हैI सड़कों पर वाहन चलाते समय लोगों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गयी हैI