पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेडा को राज्‍य पुलिस ने हिरासत में लिया

पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेडा को राज्‍य पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। खबरों के अनुसार फाजिल्का जिले के जलालाबाद से पुलिस की एक टीम ने आज सवेरे चण्‍डीगढ में उनके घर पर छापा मारा। सुखपाल सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई 2015 में उनके खिलाफ मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में की गई है।

पंजाब कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा की हिरासत के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज शाम 6 बजे पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात करेगा।

Related posts

Leave a Comment