विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम न्यायालय ने सांसद संजय राऊत को पात्रा चॉल पुनर्विकास घोटाले में जमानत दे दी है। मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा था। उन्हें 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।
न्यायालय ने उनके तथाकथित सहयोगी प्रवीण राऊत को भी इस मामले में जमानत दे दी है। इससे पहले दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद 21 अक्तूबर को न्यायालय ने जमानत की याचिका पर अपना निर्णय सुरक्षित रखा था। श्री राऊत शिव सेना उद्धव बालासाहब ठाकरे दल से राज्यसभा सांसद हैं।