नेपाल में सामुदायिक विकास की दो परियोजनाओं से जुडे समझौता ज्ञापन पर भारत और नेपाल ने हस्‍ताक्षर किये

नेपाल में सामुदायिक विकास की दो परियोजनाओं से जुडे समझौता ज्ञापन पर भारत और नेपाल ने हस्‍ताक्षर किये

नेपाल में सामुदायिक विकास की दो परियोजनाओं से जुडे समझौता ज्ञापन पर भारत और नेपाल ने हस्‍ताक्षर किये हैं। आठ करोड तीन लाख तीस हजार नेपाली रुपये की लागत वाली ये परियोजनाएं स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा क्षेत्र से जुडी हैं। इसके लिए भारत की ओर से अनुदान सहायता दी जायेगी। काठमांडू में भारतीय दूतावास और नेपाल के संघीय कार्य तथा सामान्‍य प्रशासन मंत्रालय ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये।

इन दो परियोजनाओं के निर्माण का उद्देश्‍य स्‍थानीय समुदाय के लिए बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा सुविधाएं उपलब्‍ध कराना है तथा नेपाल में लोगों के जीवनस्‍तर में सुधार लाना है। रामेछाप जिले में मालागिरी शांति योगाश्रम और दोती जिले में केदार ज्‍योतिपुंज बहुपरिसर का निर्माण किया जायेगा।

Related posts

Leave a Comment