नेपाल के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पौडेल को शपथ दिलाने के लिए एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हरि कृष्ण कार्की ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पौडेल 9 मार्च को राष्ट्रपति चुने गए थे। वर्ष 2006 में राजशाही के पतन होने के बाद नेपाल ने गणतंत्र की स्थापना के साथ राष्ट्रपति प्रणाली की प्रथा को अपनाया था। संविधान के अनुसार राष्ट्रपति का कार्यकाल पद पर उनके चुनाव की तारीख से पांच वर्ष का होता है और व्यक्ति को दो कार्यकाल से अधिक के लिए राष्ट्रपति के रूप में नहीं चुना जा सकता है।
Related posts
इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women (ENG-W...
भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले...
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...