स्टार भाला फेंक खिलाडी नीरज चोपडा आज दोहा में डायमंड लीग में अपने सीजन की शुरुआत करेंगे। 25 वर्षीय चोपडा पिछले वर्ष सितंबर में ज्यूरिक के फाइनल में डायमंड लीग चैंपियन का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलिट बनें थे। इससे पहले टोक्यो-2020 के चैंपियन चोपडा अगस्त महीने में लुसाने में डायमंड लीग स्पर्धा में जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने पिछले वर्ष जून महीने में स्टॉक होम डायमंड लीग में 89 दशमलव 94 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर अपने राष्ट्रीय भाला फेंक रिकॉर्ड को बेहतर बनाया।
नीरज चोपड़ा आज दोहा में डायमंड लीग में अपने सीजन की शुरुआत करेंगे