पैरालिम्पिक खेल आज समाप्त हो रहे हैं। समापन समारोह में निशानेबाज अवनि लेखरा भारत की ध्वजवाहक होंगी। अवनि पैरालिम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। समापन समारोह कोविड प्रोटोकॉल के साथ सादगी से संपन्न होंगे। जहां एक ओर पदक जीतने वाले खिलाड़ी उत्साहित हैं, तो वहीं दूसरी ओर दूसरे खिलाड़ी एक नया अनुभव लेकर तोक्यो से वापस जा रहे हैं। भारतीय खिलाडि़यों ने तोक्यो पैरालंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। आज खिलाड़ी तोक्यो पैरालंपिक को अलविदा कहेंगे, इस उम्मीद के साथ कि पेरिस पैरालंपिक में एक नया इतिहास रचेंगे।
पदक तालिका में भारत 5 स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर 24वें स्थान पर है। चीन 96 स्वर्ण के साथ पहले, ब्रिटेन 41 स्वर्ण के साथ दूसरे और अमेरिका 37 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है।