निर्वाचन आयोग ने समाजवादी पार्टी को कोविड नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किया है। समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार के दो मंत्रियों और छः विधायकों को पार्टी में शामिल करने के अवसर पर लखनऊ में अपने कार्यालय पर शुक्रवार को प्रेस वार्ता और वर्चुअल रैली का आयोजन किया था। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी थी। चुनाव आयोग ने सपा महासचिव को नोटिस जारी कर चौबीस घंटे के भीतर जवाब मांगा है। आयोग ने कहा है कि जवाब न दाखिल करने की स्थिति में उचित कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व, इस मामले में लखनऊ के गौतमपल्ली थाना प्रभारी को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया जा चुका है। चुनाव आदर्श आचार संहिता और कोविड दिशा-निर्देशों के उल्लंघन में समाजवादी पार्टी के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...