निर्वाचन आयोग ने गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की

निर्वाचन आयोग ने गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की

गुजरात में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने राज्‍य में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की।

गुजरात के दो दिन के दौरे पर गए निर्वाचन आयोग के दल ने आगामी विधानसभा चुनावों के सुचारू संचालन के लिए चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला चुनाव अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस उपमहानिरीक्षकों के साथ बैठक की।

इस बीच, राज्य भारतीय जनता पार्टी के एक शिष्‍टमंडल ने आज निर्वाचन आयोग से मुलाकात की और आयोग को 23 बिन्‍दुओं का एक ज्ञापन सौपा। भाजपा नेताओं ने आयोग से मतदान का समय बढ़ाने, बुजुर्ग और दिव्‍याग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था, नामांकन सूची में संशोधन, वेबसाइट पर नामांकन पत्र अपलोड करने, मतदान एजेंटों की भूमिका को अधिक सक्रिय बनाने जैसी योजनाएं बनाने का अनुरोध किया।

निर्वाचन आयोग कल गांधीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेगा।

Related posts

Leave a Comment