केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का ”दृष्टि पत्र 2022” जारी किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, दृष्टिपत्र के माध्यम से संकल्प पत्र में हमने महिला, युवा, रोज़गार, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन सभी को शामिल किया है। राज्य में 3 LPG सिलेंडर हम लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध कराएंगे। पर्वतीय ज़िलों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को 40,000 का मातृत्व अनुदान, वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धा पेंशन दिया जाएगा।