नागालैंड में 60 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई। कल नामांकन पत्रों की जांच में कुल 200 नामांकन पत्र वैध पाए गए। मतदान 27 फरवरी को होगा। नागालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया कि अब तक 225 नामांकन पत्र जमा किए जा चुके हैं। कल नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है।
नागालैंड में 60 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई
