नागालैंड के मुख्‍यमंत्री नेफियो रियो ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भरा

नागालैंड के मुख्‍यमंत्री नेफियो रियो ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भरा

नागालैंड के मुख्‍यमंत्री नेफियो रियो और ग्‍यारह उत्‍तरी अंगामी-2 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के एनडीपीपी के उम्‍मीदवारों ने आज अपर उपायुक्‍त चीफोबोझाउ कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भरा। अपना नामांकन पत्र भरने के बाद नेफियो रियो ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि एनडीपीपी और भाजपा का गठबंधन सत्‍ता में वापसी करेगा और सरकार बनाएगा। नेफियो रियो ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का उनमें विश्‍वास दिखाने के लिए उन्‍हें धन्‍यवाद दिया और आगे भी उनके आशीर्वाद और समर्थन की कामना की। नेफियो रियो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस महीने के दूसरे या तीसरे सप्‍ताह में प्रचार के लिए राज्‍य में आने वाले हैं। इसके बाद नेफियो रियो ने अपने चुनाव अभियान का शुभारंभ किया।

Related posts

Leave a Comment