नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने खाद्य पदार्थों की कमी और बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। सरकार ईंधन सब्सिडी वापस लेने से हुई बचत से किसानों को उर्वरक तथा बीज उपलब्ध करा रही है। फिरौती के लिए किसानों के अपहरण की घटनाओं को देखते हुए उनकी सुरक्षा भी बढा दी गई है। देश की गरीब आबादी को छह महीने तक हर महीने 10 डॉलर की सहायता भी दी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र की जनवरी में आई रिपोर्ट में कहा गया था कि नाइजीरिया में ढाई करोड लोगों पर इस वर्ष खाद्य असुरक्षा का खतरा मंडरा रहा है। नाइजीरिया की एक वेबसाइट के अनुसार देश में जून 2022 तक एक वर्ष में 350 से अधिक किसानों का अपहरण या उनकी हत्या कर दी गयी थी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...