दोपहर 3 बजे तक उत्तर प्रदेश में 48.81% और पंजाब में 49.81% मतदान हुए

विधानसभा चुनाव 2022 में दोपहर 3 बजे तक उत्तर प्रदेश में 48.81% और पंजाब में 49.81% मतदान हुए।

उत्‍तर प्रदेश में आज तीसरे चरण में 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इनमें हाथरस, ऐटा, मैनपुरी, फिरोज़ाबाद, फर्रुख़ाबाद, कन्‍नौज, इटावा, औरेया, कानपुर देहात, कानुपर नगर, झांसी और ललितपुर शामिल हैं। इस चरण के लिए 627 उम्‍मीदवार मौदान में हैं।

पंजाब में सभी एक सौ 17 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। एक हजार तीन सौ चार उम्‍मीदवार अपना राजनीतिक भाग्‍य आजमा रहे हैं। पंजाब के मुख्‍य चुनाव अधिकारी डॉ. एस.करूणा राजू ने चंडीगढ में संवाददाता सम्‍मेलन में बताया कि राज्‍य में 24 हजार सात सौ 40 मतदान केन्‍द्र बनाये गये हैं। इनमें दो हजार 13 मतदान केन्‍द्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

Related posts

Leave a Comment