देशभर में लू का प्रकोप जारी, कुछ राज्‍यों में दो मई से वर्षा होने की सम्‍भावना

देशभर में लू का प्रकोप जारी, कुछ राज्‍यों में दो मई से वर्षा होने की सम्‍भावना

देशभर में लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए पश्चिमी राजस्‍थान, पंजाब हरियाणा, दिल्‍ली, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और झारखण्‍ड में भीषण गर्मी की यलो चेतावनी जारी की है। इन राज्‍यों में दो मई से वर्षा होने की सम्‍भावना है।

इस बीच, दिल्ली में आज लू चलने की आशंका है और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मुम्बई, चेन्‍नई और कोलकाता में बादल छाये रहेंगे।

श्रीनगर, लेह, गिलगित और मुजफ्फराबाद बादल छाए रहेंगे। श्रीनगर और मुजफ्फराबाद में वर्षा पड़ने की सम्‍भावना है। जम्मू में आसमान साफ रहेगा।

गुवाहाटी, इम्‍फाल, शिलंग, आईजोल, कोहिमा, ईटानगर, अगरतला और गंगटोक में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

Related posts

Leave a Comment