सरकार ने कहा है कि देशभर में इस वर्ष पहली जनवरी से 21 मार्च के बीच एच3एन2 इनफ्ल्युएंजा के एक हजार 317 मामले सामने आये हैं। 1968 से सक्रिय इसका वायरस दुनियाभर में महामारी फैलाता रहा है और यह मौसमी बीमारी के रूप में आता है। राज्यसभा में आज एक लिखित उत्तर में स्वास्थ्य राज्यमंत्री डाक्टर भारती प्रवीण पवार ने बताया कि एच3एन2 वायरस संक्रामक है और इसमें अपना स्वरूप बदलते रहने की क्षमता है।
देशभर में इस वर्ष 1 जनवरी से 21 मार्च के बीच H3N2 इनफ्ल्युएंजा के 1,317 मामले
