देशभर में आज महाशिवरात्रि श्रद्धा और उत्‍साह के साथ मनाई जा रही है

देशभर में आज महाशिवरात्रि श्रद्धा और उत्‍साह के साथ मनाई जा रही है

देश भर में आज महाशिवरात्रि श्रद्धा और उत्‍साह के साथ मनाई जा रही है। बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्‍वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

हर हर महादेव और जय शिव शंभू के जयकारों के बीच हजारों भक्तों की भीड़ प्रदेश के तमाम मंदिरों के बाहर भोर से ही मौजूद है और भोले के दर्शनों का इंतजार कर रही है। प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में मध्यरात्रि के बाद से ही भक्तों की लंबी कतारें मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन कांवड़ियों के लिए खास इंतजाम किए हैं जो आज के दिन भगवान शिव के मंदिरों में जल चढ़ा रहे हैं। प्रयागराज में भी सुबह से ही लोग पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। छोटे बड़े प्रसिद्ध शिव मंदिरों में विभिन्न जिलों में आज शिव बारात निकाली जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा; “सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। हर-हर महादेव!”

Related posts

Leave a Comment