कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटना में प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डीएनए बिहार में ही है। राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लडाई विचारधारा का टकराव है। देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है एक हमारी भारत जोड़ो की और एक तरफ भाजपा की भारत तोड़ो विचारधारा की…भाजपा हिंदूस्तान को तोड़ने, नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस जोड़ने का काम कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि वे इसके समर्थन में पटना में विपक्षी दलों की एकता बैठक में भाग ले रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पटना में विपक्षी दलों की हो रही बैठक आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए है।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा इस कांग्रेस ऑफिस से जो भी नेता निकला वे देश के आजादी के लिए लड़ा। हमें गर्व है कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी इसी धरती से थे…अगर हम बिहार जीत गए तो सारे भारत में हम जीत जाएंगे