देश में ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के मामलों में 18 प्रतिशत की बढोतरी

देश में ट्यूबरक्लोसिस के मामलों में 2020 के मुकाबले 2021 में अक्‍टूबर तक 18 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गई और कुल 17 दशमलव 63 लाख मामले सामने आए।

आज लोकसभा में एक प्रश्‍न के उत्‍तर में स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर भारती पवार ने कहा कि देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के बावजूद ये मामले दर्ज किए गए।

उन्‍होंने बताया कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की 2020 की रिपोर्ट में 49 देशों की सूची रखी गई है। इसमें 10 देश भारत से पहले हैं और उनमें ट्यूबरक्लोसिस के मामलों में 25 प्रतिशत तक कमी की सूचना दी गई है।

Related posts

Leave a Comment