देश में कोविड टीकाकरण का कुल आंकड़ा 60 करोड़ के पार पहुंचा

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 60 करोड़ के पड़ाव को पार कर गया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 61,90,930 टीके लगाने के साथ 59.55 करोड़ (59,55,04,593) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 65,52,748 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 58.07 करोड़ से अधिक (58,07,64,210) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं। इसके अलावा 51,48,970 खुराकें भेजे जाने की तैयारी है। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 3.62 करोड़ से अधिक (3,62,24,601) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

Related posts

Leave a Comment