देश अगले दो वर्षों में ही 20 प्रतिशत जैव ईंधन मिश्रण का लक्ष्‍य हासिल कर लेगा: हरदीप सिंह पुरी

केन्‍द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश अगले दो वर्षों में ही 20 प्रतिशत जैव ईंधन मिश्रण का लक्ष्‍य हासिल कर लेगा। कोच्चि में आज 15वें शहरी सचल भारत सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने यह बात कही। हरदीप सिंह पुरी ने इस बात का भी उल्‍लेख किया कि जैव ईंधन के 10 प्रतिशत मिश्रण से पिछले वर्ष 40 हजार करोड़ रूपये की बचत हुई।

उद्घाटन समारोह को वीडियो कांफ्रेस के माध्‍यम से संबोधित करते हुए केरल के मुख्‍यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि उनकी सरकार राज्‍य में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में परिवर्तन करने की इच्‍छुक है।

Related posts

Leave a Comment