विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा है कि देवी शक्ति अभियान के तहत 565 लोगों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाला गया है। राज्यसभा में अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों के बारे में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि कुछ भारतीय अभी भी अफगानिस्तान में फंसे हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से संबंधित विशेष प्रकोष्ठ भारतीयों से संपर्क में है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने इस साल 15 अगस्त के बाद अफगानिस्तान में तेजी से स्थिति के बिगड़ने पर भारतीयों को स्वदेश लाने और उनकी मदद के लिए 24 घंटे काम करने वाला विशेष अफगानिस्तान प्रकोष्ठ स्थापित किया था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...