दुबई वर्ल्ड सेंट्रल के अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब तक का सबसे बड़ा एयरशो शुरू हुआ

दुबई वर्ल्ड सेंट्रल के अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब तक का सबसे बड़ा एयरशो शुरू हुआ

दुबई वर्ल्ड सेंट्रल के अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब तक का सबसे बड़ा एयरशो शुरू हुआ। पांच दिन तक चलने वाले इस शो में एक हजार दो सौ से अधिक प्रदर्शकों ने भाग ले रहे हैं। कोविड महामारी के बाद से अपनी तरह का यह सबसे बड़ा एयरशो है। इस में जमीन और हवा में दुनिया के 160 से अधिक सबसे उन्नत विमान भाग ले रहे हैं।

संयुक्त अरब अमारात सरकार ने भारतीय वायुसेना को अपने सारंग और सूर्य किरण एयरोबेटिक्स दल के साथ एयर शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। ये टीमें दुनिया की कुछ बेहतरीन एरोबेटिक्स और प्रदर्शन टीमों के साथ प्रदर्शन करेंगी, जिनमें सऊदी हॉक्स, रशियन नाइट्स और यूएई के अल फुरसान शामिल हैं। इसके अलावा, तेजस शो के दौरान आईएएफ का लाइट कॉम्बैट एरोबेटिक्स और स्टैटिक डिस्प्ले का हिस्सा होगा। दुबई एयर शो सूर्यकिरणों और तेजस के लिए पहला अवसर होगा जब वे अपने हवाई युद्धाभ्यास को दिखाएंगे।

Related posts

Leave a Comment