दुबई में एशिया कप टी-ट्वेंटी क्रिकेट के फाइनल में आज श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। प्रतियोगिता में श्रीलंका ने सुपर फोर चरण में अपने तीनों मैच जीते, जबकि पाकिस्तान तीन में से दो में विजयी रहा। एशिया कप में सर्वाधिक खिताब जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम है, उसने कुल सात बार यह खिताब जीता है।
दुबई में एशिया कप T20 क्रिकेट के फाइनल में आज श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से होगा