दिल्‍ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया

दिल्‍ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में पत्‍थरबाजी और आगज़नी के मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्‍ली पुलिस आयुक्‍त राकेश आस्‍थाना ने बताया कि इनमें से आठ आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं। राकेश अस्‍थाना ने कहा कि अभियुक्‍तों से तीन पिस्‍तौल और पांच तलवार भी बरामद की गयी है। राकेश अस्‍थाना ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया, वीडियो फुटेजेस, डिजिटल एविडेंसेज इन सबको कलेक्‍ट करके, एनलिसिस करके इस केस की हर एंगल से तफ्तीश की जाएगी और कोशिश की जाएगी कि इसमें कोई भी आरोपी चाहें वो प्रत्‍यक्ष रूप से इसमें पार्टिसिपेट किया हो, या परोक्ष रूप से पार्टिसिपेट किया हो छूटे नहीं।

गृह मंत्री अमित शाह ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्‍ली पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारियों से बातचीत की और कडी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

इस बीच, रोहिणी की एक अदालत ने मुख्‍य आरोपी अंसार और असलम की पुलिस हिरासत और दो दिन के लिए बढा दी है। कल इन दोनों को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने चार अन्‍य आरोपियों को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस संवेनशील क्षेत्रों में शांति बहाल करने का प्रयास कर रही है। बडी संख्‍या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हिंसाग्रस्‍त इलाके में की गई है।

Related posts

Leave a Comment