गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 किसी भी तरह से संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं है। नित्यानंद राय ने लोकसभा में विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह दिल्ली के नागरिकों के पक्ष में है।
रेवोल्यूश्नरी सोशलिस्ट पार्टी -आर एस पी के एन.के. प्रेमचंद्रन और कांग्रेस के गौरव गोगोई ने विधेयक पेश करने का विरोध किया।
विधेयक का विरोध करते हुए कांग्रेस के मनीष तिवारी ने कहा कि सदन के पास इस विधेयक को अधिनियमित करने की विधायी क्षमता नहीं है।
