दिल्ली हाई कोर्ट में दो नए न्यायाधीशों ने बुधवार को पद की शपथ ली, जिससे हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 37 हो गई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू ने हाई कोर्ट परिसर में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति अजय दिगपॉल और न्यायमूर्ति हरीश वैद्यनाथन शंकर को शपथ दिलाई। पिछले वर्ष अगस्त में उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम द्वारा दोनों अधिवक्ताओं के पक्ष में सिफारिश किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने सोमवार को नयी नियुक्तियों को अधिसूचित किया। दो नए न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण करने के साथ ही हाई कोर्ट में अब न्यायाधीशों की संख्या 37 हो गई है। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...