दिल्‍ली सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राजधानी में आज से रेड लाइट ऑन गाडी ऑफ अभियान शुरू किया

दिल्‍ली सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राजधानी में आज से रेड लाइट ऑन गाडी ऑफ अभियान शुरू किया

दिल्‍ली सरकार द्वारा प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राजधानी में आज से रेड लाइट ऑन गाडी ऑफ अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आईटीओ चौराहे से की। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार 15 बिन्‍दु पर विंटर एक्शन प्लान बनाकर काम कर रही है।

दिल्ली में वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए जनजागरूकता अभियान के तहत ‘रेड लाइट ऑन , गाड़ी ऑफ’ अभियान की ITO चौराहे से शुरुआत। दिल्ली के लोगों से अपील है कि रेड लाइट पर अपने वाहनों के इंजन को बंद करें और दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर करने में अपना सहयोग दें।#DelhiFightsPollution pic.twitter.com/ycURI81u4y

— Gopal Rai (@AapKaGopalRai) October 26, 2023

गोपाल राय ने कहा कि अगर राजधानी के लोग इस अभियान का पूरी तरह से पालन करते हैं, तो दिल्ली के अंदर 15 से 20 फीसदी तक वाहन प्रदूषण को कम किया जा सकता है। यह अभियान 2 नवंबर तक सभी विधानसभाओं में चलाया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि 3 नवंबर को अभियान में स्‍कूली बच्‍चों को भी जोड़ा जाएगा, जिसमें दिल्‍ली के 2000 इको क्‍लब शामिल होंगे।

Related posts

Leave a Comment