दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच जारी कथित गतिरोध के कारण बजट प्रस्तुत नहीं किया जा सका। बजट प्रस्तुति में देरी के कारणों का उल्लेख करते हुए दिल्ली के वित्तमंत्री कैलाश गहलोत ने केंद्र सरकार पर दिल्ली सरकार का बजट बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बजट का पूरा दस्तावेज केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस महीने की दस तारीख को भेजा गया था। बाद में दिल्ली सरकार को पता चला कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस महीने की 17 तारीख को बजट संबंधित कुछ जानकारियां मांगी थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर कल शाम प्रधान वित्त सचिव से बातचीत की थी। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से मांगी गई जानकारियां उपराज्यपाल वी के सक्सेना को उनकी स्वीकृति के लिए भेजी थी। कैलाश गहलोत ने बताया कि उपराज्यपाल ने उसी रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी स्वीकृति भेज दी थी। इसके बाद फाइल प्रधान वित्त सचिव को भेजी गई। कैलाश गहलोत ने बताया कि वित्त सचिव ने सूचित किया कि बजट फाइल आज सवेरे केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी गई है और मेल भी कर दी गई है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...