नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने महिला सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में बस स्टॉप का निरीक्षण किया।
दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, “हमें दिल्ली की कई जगहों से शिकायतें मिल रही है कि विभिन्न जगहों में बस शेल्टर में अंधरे में है इसलिए हम निरीक्षण के लिए आए हुए हैं हम पहले रमेश पार्क के बस स्टॉप पर गए थे और अब हम ललिता पार्क बस स्टॉप पर हैं। दोनों जगहों पर बहुत अंधेरा था। अगर यही स्थिति रही तो महिलाएं और बच्चे कैसे सुरक्षित रहेंगे? हम दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर रहे हैं कि बदलाव करें और कम से कम बस स्टॉप पर रोशनी होनी चाहिए।”