दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने दो हजार पांच सौ करोड़ रूपये मूल्य की तीन सौ 54 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय ड्रग माफिया गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में हरियाणा से तीन और दिल्ली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ड्रग माफिया और आतंकवादियों के बीच सांठगांठ के बारे में जांच कर रही है। संदिग्ध लोगों से पूछ-ताछ जारी है। जब्त हेरोइन अफगानिस्तान से लाई गई थी।