दिल्ली पुलिस ने WFI के अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी

दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी है।

देश के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कई नामी पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली निगरानी समिति के निष्कर्षों को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे बजरंग पुनिया ने कहा कि इस बार राजनीतिक दलों का स्‍वागत है। पिछली बार जो गलतियां हुई हैं, वे इस बार नहीं दोहराई जायेंगी।

Related posts

Leave a Comment