दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 वार्ड के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे तक चला। हालांकि मतदान सुबह के समय मतदान केन्द्रों पर सर्दी के कारण सुबह मतदान धीमा रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही, कई इलाकों में लंबी लाइनें देखने को मिलीं। मतदान संपन्न होने के साथ ही सात सौ नौ महिलाओं समेत कुल एक हजार तीन सौ 49 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम मशीन में बंद हो गया। इन में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के 250-250 और कांग्रेस के 247 उम्मीदवार शामिल है। मतदान के नतीजे बुधवार को घोषित होंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...