दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब मामले में CBI द्वारा पूछताछ के लिए रवाना हुए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब मामले में CBI द्वारा पूछताछ के लिए रवाना हुए

आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए CBI ने दिल्ली CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आज तलब किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शराब मामले में CBI द्वारा पूछताछ का नोटिस दिए जाने के बाद अपने निवास से CBI कार्यलाय के लिए रवाना हुए।

CBI जांच के लिए जाने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में चौतरफा विकास होने लगा जिसे देश के लोगों ने 75 सालों में नहीं देखा था। दिल्ली को देखकर लोगों का लगा कि भारत का विकास हो सकता है। कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि भारत की तरक्की हो। उन्हीं राष्ट्र विरोधी ताकतों से कहूंगा की अब भारत नहीं रुकेगा। तुम्हारी इन गीदड़-भभकी से भारत नहीं रुकेगा।

Related posts

Leave a Comment