नई दिल्ली: इंडिया गेट के पास आइसक्रीम बेचने वाले एक व्यक्ति की बीती रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि यह मामला रंजिश का प्रतीत होता है। उसने बताया कि एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात जब प्रभाकर (25) अपनी आइसक्रीम की ट्रॉली के पास खड़ा था तभी एक व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद वह जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे जमीन पर पड़ा देख घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया यह निजी रंजिश का मामला प्रतीत होता है। हमने एक संदिग्ध को पकड़ लिया है।’’ उन्होंने बताया कि जांच जारी है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...