दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में आज सुबह गरज के साथ तेज बारिश हुई। सुबह लगभग तीन बजे बिजली चमकने के साथ बारिश हुई। यह बारिश एक घंटे से अधिक समय तक जारी रही। इससे शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। जलभराव के कारण सुबह के समय यातायात बाधित हो सकता है।
मौसम विभाग ने दिन में और बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। शहर में तेज हवा चलने के साथ बौछारें भी पड सकती हैं। कल से सप्ताह की समाप्ति तक धीरे धीरे तापमान बढने और आसमान साफ रहने की सम्भावना है।