दक्षिण ध्रुव पर ओज़ोन परत का छिद्र इस वर्ष 7 सितंबर से 13 अक्तूबर के बीच की अवधि में कम होकर औसतन 232 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र तक पहुंच गया। अमेरिका के अंतरिक्ष विभाग-नासा ने कहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में ओज़ोन परत के छिद्र का क्षेत्र थोड़ा छोटा था। हाल के कुछ वर्षों में यह आमतौर पर लगातार छोटा हो रहा है। नासा के गोडार्ड अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र में पृथ्वी विज्ञान के मुख्य वैज्ञानिक पॉल न्यूमैन ने कहा है कि “समय के साथ-साथ ओज़ोन परत का छिद्र लगातार कम होता जा रहा है।” उन्होंने कहा कि मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के माध्यम से ओजोन को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों के कम होने से यह छिद्र कम होता जा रहा है।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...