दक्षिण तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग स्‍थानों पर सोमवार तक भारी बरसात होने की आशंका: मौसम विभाग

दक्षिण तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग स्‍थानों पर सोमवार तक भारी बरसात होने की आशंका: मौसम विभाग

दक्षिण तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्‍थानों पर सोमवार तक भारी बरसात होने की आशंका है। मौसम विभाग ने कल लक्षद्वीप में भी तेज बरसात का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इसके अलावा, रविवार को दक्षिण केरल में कई स्‍थानों पर बहुत तेज वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान सुबह के समय में पंजाब और हरियाणा में कई स्‍थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। अगले दो दिन के दौरान असम, मेघालय और त्रिपुरा में भी घना कोहरा छाय रहने का अनुमान है।

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में शीतलहर चल रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज न्‍यूनतम तापमान पांच दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा है। कल सुबह दिल्‍ली में हल्‍का कोहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा।

Related posts

Leave a Comment