दक्षिण अफ्रीका में प्रदर्शनकारियों ने प्रवासियों के घरों में आग लगा दी

दक्षिण अफ्रीका में प्रदर्शनकारियों ने प्रवासियों के घरों में आग लगा दी

दक्षिण अफ्रीका में जोहन्‍सबर्ग के पास एक कस्‍बे में प्रदर्शनकारियों ने प्रवासियों के घरों में आग लगा दी। उनका कहना है कि ये प्रवासी अप्रयुक्‍त खानों में अवैध रूप से काम कर रहे हैं। कल सुबह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए रबड़ की गोलियां चलाईं।

पुलिस ने 22 लोगों को सुरक्षित बचाया है। प्रदर्शनकारी इन्‍हें जान से मारने की कोशिश कर रहे थे। इलाके में पिछले हफ्ते आठ महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म की घटना को लेकर खनिकों पर लोगों का आक्रोश भड़का है। स्‍थानीय मीडिया ने खबर दी है कि पुलिस ने अनेक लोगों को हिंसा के आरोप में हिरासत में लिया है।

Related posts

Leave a Comment