तेलंगाना सरकार ने केंद्र को लिखा है कि राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण-एनडीएसए की रिपोर्ट के अधिकतर बिन्दु निराधार हैं और इनमें तथ्यों को ध्यान में नहीं रखा गया। राज्य के सिंचाई विभाग के विशेष मुख्य सचिव रजत कुमार ने कल एनडीएसए के अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर कहा है कि एनडीएसए की छह सदस्यों की समिति ने घाटों के डूब जाने के बारे में जो रिपोर्ट दी है उनमें तथ्यों का पूरा ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि समिति ने कालेश्वरम परियोजना की त्रुटियों के बारे में राज्य सरकार को जल्दबाजी में रिपोर्ट भेजी है। राज्य के सिंचाई सचिव ने कहा कि तेलंगाना बांध सुरक्षा संगठन की ओर से दिए गए तथ्यों की जांच किए बिना एनडीएसए ने रिपोर्ट तैयार कर दी और राज्य सरकार समिति के आकलन को स्वीकार नहीं कर सकती।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...