तेलंगाना के अलग-अलग जगहों में आज हल्की बारिश हुई है। दक्षिण, पूर्व और सेंट्रल जिले में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, महबूबनगर, सूर्यापेट, हैदराबाद और इसके आसपास इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश बारिश हुई है। कल से बारिश कम हो जाएगी। कल से अगले 3 से 4 दिन तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होगा।
अगले 2 से 3 दिन हैदराबाद और इसके अलग-अलग जगहों पर तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान शहर में हल्की बारिश हो सकती है।