शेयर बाजारों के शुक्रवार को नए शिखर पर पहुंचने के बाद दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, आईटी और स्वास्थ्य देखभाल कंपनियों में मुनाफावसूली हावी होने से मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 7.65 अंक यानी 0.01 प्रतिशत गिरकर 75,410.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 218.46 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 75,636.50 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर भी पहुंच गया था।
