तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता नगर निगम में 144 में से 134 वार्ड पर जीत दर्ज की

तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता नगर निगम में 144 में से 134 वार्ड पर जीत दर्ज की

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता नगर निगम में 144 में से 134 वॉर्डों में लगातार जीत हासिल कर तीसरी बार सत्ता बरकरार रखी है। भारतीय जनता पार्टी ने 3, वाम दलों और कांग्रेस ने 2-2 वॉर्डों में जीत दर्ज की है, जबकि अन्य तीन वॉर्डों में निर्दलीय उम्‍मीदवार विजयी रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि मेयर के चुनाव के लिए 23 दिसंबर को बैठक होगी। विपक्षी दलों ने मतदान के दिन पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने के लिए राज्य चुनाव आयोग और प्रशासन की आलोचना की है। 19 दिसंबर को मतदान के दौरान हिंसा की छिट-पुट घटनाएं हुईं।

Related posts

Leave a Comment