तुर्किए सरकार ने राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों से पांच दिन पहले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 45 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है।
राष्ट्रपति रेसेप तईप अर्दोआन ने कल अंकारा में कहा कि वेतन वृद्धि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वो सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन को बढ़ाने पर काम करना जारी रखेंगे।
रविवार को होने वाले चुनाव में तुर्किए के राष्ट्रपति अपने 20 साल की शासन के सबसे कठिन चुनौती का सामना कर रहे हैं। यह निर्णय 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को प्रभावित करता है।