तालिबान का सह संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर कतर से अफगानिस्तान लौट आया

तालिबान का सह संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर कतर से अफगानिस्तान लौट आया

तालिबान का सह संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर कतर से अफगानिस्तान लौट आया है। बरादर की यह वापसी इन खबरों के बीच हो रही है कि वह अफगानिस्तान का नया राष्ट्रपति बन सकता है। बरादर तालिबान गुट में हैबतुल्लाह अखूंदज़दा के बाद दूसरे नंबर का नेता है। इस बीच, अमरीका ने कहा है कि कल 13 सैन्य विमानों के जरिए एक हजार से अधिक अमरीकी नागरिकों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाला गया।

उधर, ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि वह हजारों अफगान शरणार्थियों को अपने देश में बसने की मंजूरी देगी। ब्रिटेन के गृह विभाग ने कहा कि आने वाले वर्षों में देश में बीस हजार से अधिक अफगान नागरिकों को बसने की अनुमति दी जाएगी। पहले वर्ष में पांच हजार शरणार्थी इसके पात्र होंगे।

Related posts

Leave a Comment